Advertisment

रामनवमी को लेकर अलग-अलग जिलों में शांति समिति की बैठक

बक्सर/गया : रामनवमी पर्व को लेकर जिलों में शांति समिति की बैठक चल रही है। कल यानी रविवार को रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बिहार के अलग-अलग जिलों से खबरें आ रही है। रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। रामनवमी को लेकर बिहार के बक्सर और गया में शांति समिति की बैठक की गई।

रामनवमी को लेकर आयोजक और DJ संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक

रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए बक्सर के प्रशासनिक अधिकारfयों ने स्थानीय नगर थाने में जुलुस के आयोजको और डीजे संचालकों के साथ वन टू वन बैठक आयोजित की। बैठक में जुलूस के आयोजन और डीजे के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे में बेस अथवा वाइब्रेटर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है, तो उसका डीजे जब्त कर लिया जाएगा।

DJ बजाने पर 5 DJ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी – SDM

एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हाल ही में महावीर झंडा जुलूस के दौरान अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर पांच डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि रामनवमी में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अनावश्यक शोर-शराबे से आम नागरिकों को असुविधा होती है, जिसे प्रशासन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी देखें :

रामनवमी पूजा के मौके पर निकाली जाएगी भव्य झांकी, हुई बैठक

गया में रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की एक बैठक समिति के संयोजक संजू साव के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें समिति के से जुड़े कई सदस्य शामिल हुए। इस दौरान रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि इस बार रामनवमी पूजा के मौके पर अद्भुत झांकी निकाली जाएगी। इसके लिए हरियाणा, महाराष्ट्र और केरल सहित अन्य कई राज्यों से कलाकार आ रहे हैं, जो शहर में भव्य झांकी निकालेंगे।

पूरे शहर को छह जोन में बांटा गया है

इसके अलावा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव उस दिन हमलोग भव्य तरीके से मनाएंगे। इसे लेकर पूरे शहर को छह जोन में बांटा गया है, जहां से विभिन्न समितियां के द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम रामनवमी पूजा को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पूरा शहर भगवामय हो गया है। शहर के मुख्य चौराहों और रास्तों पर बड़े-बड़े भगवा झंडे लगाए गए हैं। रामनवमी पूजा के दिन एक अद्भुत नजारा यहां के लोगों को देखने को मिलेगा। हम तमाम लोगों से भी आग्रह करते हैं कि रामनवमी पूजा के कार्यक्रम में शामिल हो।

यह भी पढ़े : पहली बार विश्वामित्र सेना रामनवमी पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्प वर्षा

धीरज कुमार और आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: बिहार में 9 अगस्त से...

पटना :Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 9 से...

बांकीपुर का संदेश: प्रशांत किशोर जीते, तो बिहार में सबसे बड़ी...

बांकीपुर का संदेश : पटना की बांकीपुर सीट बिहार की उन गिनी-चुनी सीटों में है जहां भारतीय जनता पार्टी को हराना दशकों से असंभव...

Bihar Foundation NICE 2026: प्रथम चरण के विजेता घोषित, छात्राओं का...

बिहार फाउंडेशन NICE 2026 के प्रथम चरण के विजेताओं की घोषणा। सेंट स्टीफंस कॉलेज की आद्या सिंह राष्ट्रीय विजेता बनीं। छात्राओं ने राष्ट्रीय और...