Wife से परेशान हो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार के लोगों ने कहा ‘करती थी प्रताड़ित…’

जहानाबाद: जहानाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने अपनी Wife की प्रताड़ना से तंग आ कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना नवादा के घोसी थाना क्षेत्र के मीरा बीघा गांव की है जहां सुशील कुमार नामक एक युवक ने अपने कमरे में ही फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मामले में मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी Wife के साथ विवाद होने लगा और पत्नी अपने मायके में जा कर रहने लगी। वह हमेशा अपने पति पर पैसे के लिए दबाव बनाते रहती थी और जबरन पैसे लेती थी। कुछ दिन पहले भी वह पैसे के लिए आई थी, जब उसे मृतक ने रूपये नहीं दिए तो वह वापस अपने ससुराल चली गई और महिला थाना में उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा दी। अक्सर महिला रूपये नही देने पर अपने पति के साथ झगड़ा करती थी।

यह भी पढ़ें – Bihar में वक्फ कानून लागू नहीं होने देगी RJD, तेजस्वी ने कहा ‘सत्ता में रहें…’

महिला थाना से जब मृतक को नोटिस आया तो वह मानसिक रूप से काफी दवाब में आ गया और बीती रात खाना खा कर सोने चला गया लेकिन सुबह देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो शंका हुई। खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि वह फांसी के फंदे से लटका हुआ है जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। Wife Wife Wife Wife 

यह भी पढ़ें-  Nawada में खत्म हुआ हाथियों का आतंक, बांकुरा से आई टीम ने हाथियों को भेजा जंगल…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...