वैक्सीनेशन अभियान : आज से शुरू हुआ 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण

दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, साथ ही नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी ज्यादा ही आ रहे हैं. इन सबके बीच देश में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन आज से शुरू हो गया है. बता दें कि ऑनलाइन और ऑन स्पॉट दोनों स्तर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा.

बच्चों के टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पहले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया है, कि इस श्रेणी के लोगों को केवल कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी. इसके लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोवैक्सीन की अतिरिक्त डोज भी मुहैया कराई जाएंगी. बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. वह चाहें तो आज से सीधे टीकाकरण केंद्र जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिलीज में बताया है कि इस श्रेणी के उन्हीं लोगों को वैक्सीन लगेगी, जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है. वहीं दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी. इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही घोषणा करते हुए बताया था कि 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी, 2021 से शुरू हो रहा है. वहीं 60 साल के अधिक उम्र के लोगों को भी तीसरी वैक्सीन के तौर पर प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी, जिसकी शुरुआत 10 जनवरी से हो रही है.

ऐसे करें टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले सरकार की कोविन वेबसाइट पर जाकर बच्चों का नाम, उम्र सहित सभी जरूरी जानकारी दें.
  •  रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही मोबाइल पर एक कन्फर्मेशन कोड आएगा, इसके बाद उसे दर्ज कर आगे बढ़ें, फिर आपको अपने इलाके का पिन कोड डालना होगा.
  • अब टीकाकरण केंद्रों की लिस्ट सामने दिखाई देगी.
  • तारीख और समय का चयन करते हुए स्लॉट बुक कर लें.
  • आखिर में फोन पर एक मैसेज आएगा.

डुमरी प्रखंड में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...