Advertisment

कल से झारखंड के 12 से 14 साल के बच्चों को मिलेगा टीका

कल से झारखंड के 12 से 14 साल के बच्चों को मिलेगा टीका

रांची : स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना टीकाकरण अभियान से जोड़ने की घोषणा कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को ट्वीट कर देश के सभी अभिभावकों को अवगत कराया है कि देश में 16 मार्च से इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है.

झारखंड के 12 से 14 साल के 23.90 लाख बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीका देने की तैयारी है. जिलावार सूची भी तैयार की गयी है. रांची में 12 से 14 साल की उम्र के 2,11,138 और धनबाद के 1,94,492 बच्चों को चिह्नित किया गया है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में 1,66,195 बच्चों को टीका देना है. हालांकि टीका देने की क्या तैयारी है, इसे तत्काल बताने से स्वास्थ्य अधिकारी बच रहे हैं.

टीका केंद्र और स्कूलों में टीका दिया जायेगा :

स्वास्थ्य सूत्रों ने बताया कि 15 से 17 साल के बच्चों को जिस तरह टीका दिया जा रहा है, उसी तरह 12 से 14 साल के बच्चों को भी टीका दिया जायेगा. टीका केंद्र और स्कूलों में दिया जायेगा. हालांकि स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण शुरू करने को लेकर अभी कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. पहले से सूची तैयार है, जिसके आधार पर आदेश मिलने के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जायेगा.

12 से 14 साल के बच्चों की जिलावार सूची

बोकारो 149417

चतरा 75557

देवघर 108101

धनबाद 194492

दुमका 95739

पूर्वी सिंहभूम 166195

गढ़वा 95836

गिरिडीह 177175

जिला बच्चे

गोड्डा 95167

गुमला 74277

हजारीबाग 125664

जामताड़ा 57311

खूंटी 38535

कोडरमा 51893

लातेहार 52670

झारखंड में पंचायत चुनाव होना तय, राज्यपाल ने दी स्वीकृति, नहीं मिलेगा पिछड़ों को आरक्षण

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...