Big breaking- बच्चों के लिए कोवैक्सीन को मिली मंजूरी

Delhi- ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे बीच एक राहत भरी खबर आई है. डीसीजीआई ने 15d से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन की मंजूरी दे दी है. यह वैक्सीन आपातकालीन स्थिति में दी जाएगी.

यहां बता दें कि दुनिया भर के तमाम एक्सपर्ट कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण पर जोर दे रहे हैं. लेकिन,  बच्चों के बीच वैक्सीनेशन की शुरुआत कब से होगी अभी यह स्पष्ट नहीं. जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी.

गौरतलब है कि कोवैक्सीन की वैक्सीन अब तक सिर्फ 18 साल से उपर के वयस्कों को दिया जा रहा था, बच्चों के लिए कोई वैक्सीन मौजूद नहीं था. ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे बीच बच्चों के लिए इसकी मंजूरी मिलने से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है.  इसके कारण बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा था. शैक्षणिक संस्थान भी इसके कारण संस्थान खोलने से हिचक महसूस कर रहे थें. कई स्थानों से स्कूलों में बच्चों के बीच संक्रमण की खबर आ रही थी.

अब देखना यह होगा कि डीसीजीआई की मंजूरी के बाद इसकी शुरुआत कब की जाती है. सूत्रों को अनुसार जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी.

यहां यह बताना भी जरुरी है कि कई दूसरे देशों  में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था.

 

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...