अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पिता-पुत्र समेत सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

बक्सर : बक्सर जिले के एनएच-922 पर ट्रक से कार टकरा गई। उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार में कुल सात लोग सवार थे। चार घायलों को उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया। जिनमें से एक की मौत वाराणसी पहुंचकर हो गई। वह कम उम्र का बालक था। यह दुर्घटना आज रविवार तड़के तीन बजे के लगभग औद्योगिक थाना के हरिकिशुनपुर गांव मोड़ के समीप हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन के मौत की पुष्टि चिकित्सकों ने कर दी।

Goal 3 22Scope News

मृतक के चाचा रमेश कुमार ने बताया- सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं

मौके पर मिले मृतक के चाचा रमेश कुमार ने बताया सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। रोहतास जिला के ग्राम शिवपुर हाल्ट थाना बिक्रमगंज से यह लोग फुलपतिया देवी का दाह संस्कार करने बक्सर आ रहे थे। मृतकों में प्रमोद सिंह (40 वर्ष) उनका पुत्र बंटी कुमार (12 वर्ष), पप्पू सिंह उर्फ भिखरी सिंह और सोनू कुमार शामिल हैं। तीन की मौत बक्सर में ही हो गई थी। प्रमोद के इकलौते पुत्र की मौत वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचकर हुई।

यह भी पढ़े : Buxar पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की कफ सिरप…

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...