Advertisment

महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

कैमूर : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा एनएच-2 के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने एक महिला को टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम हेतु के लिए भेज दिया।

Goal 7 22Scope News

घटना बड़ा दुखद है – भभुआ जिला पार्षद विकास सिंह

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भभुआ जिला पार्षद विकास सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज की घटना बड़ा दुखद है। जो सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जिनकी पहचान रामपुर प्रखंड क़े उचिनर गांव के बचाऊ दुबे की 47 वार्षिय पत्नी प्रीति दुबे के रूप में हुई है। पुत्र मुन जी दुबे घायल हैं।

प्रीति देवी वाराणसी से इलाज कराकर घर लौट रही थी

मौके पर उन्होंने बताया कि प्रीति देवी वाराणसी से इलाज कराकर घर लौट रही थी। तभी कर्मनाशा एनएच-2 पर उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही अनियंत्रित तेज वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसे दोनों बुरी तरीके से घायल हो गए। दोनों को भभुआ लाया गया जिसमें प्रीति देवी की चिकित्साक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े : मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात अपराधी ने व्यक्ति को मारी गोली

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...