BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, घर में सो रही थी युवती

बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां बीती रात अपराधियों ने BJP नेता के घर में घुस बेटी पर एसिड से हमला कर दिया। एसिड हमले में युवती बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में स्थित BJP नेता संजय सिंह राठौड़ के घर में घुस कर अपराधियों ने उनकी बेटी पर एसिड से हमला कर दिया।  BJP  BJP 

 यह भी पढ़ें – Waqf मामले में RJD कल जाएगी सुप्रीम कोर्ट, कहा ‘बिहार में नहीं लागू होने देंगे…’

एसिड युवती के बांह और चेहरे पर पड़ी है जिससे वह जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात युवती जब अपने कमरे में सो रही थी तभी अज्ञात अपराधियों ने खिड़की से उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। एसिड फेंके जाने के बाद युवती चिल्लाने लगी और जलन होने की बात कही जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया गया। मामले को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PMCH से रेप का आरोपी हुआ फरार, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से…

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...