PMCH से रेप का आरोपी हुआ फरार, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से…

पटना: एक तरफ बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ पुलिस का रवैया खुद बखुद सवालों के घेरे में खड़ा करने के लिए काफी है। ताजा मामला राजधानी पटना के PMCH का है जहां रेप समेत कई अन्य मामलों का एक आरोपी पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सारण के गरखा थाना क्षेत्र की पुलिस ने रेप समेत कई अन्य मामलों के एक आरोपी गोहपुर गांव निवासी धनंजय सिंह को दो अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तबियत बिगड़ गई थी जिसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया था। छपरा सदर अस्पताल में आरोपी की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने PMCH रेफर कर दिया था। सारण पुलिस आरोपी को लेकर पीएमसीएच आई और यहां इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह आरोपी PMCH से ही पुलिस को चकमा दे कर भाग गया। रेप के आरोपी के पुलिस चंगुल से भागने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। PMCH  PMCH 

यह भी पढ़ें – Waqf संशोधन विधेयक बन गया कानून, राष्ट्रपति ने…

पुलिस फरार आरोपी को दुबारा गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई है। वहीं मामले में छपरा के एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि आरोपी की सुरक्षा में लगे सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार, जमादार अजय प्रजापति, चौकीदार मितेंद्र राय, रमेश कुमार राय तथा रामबराई राय से स्पष्टीकरण माँगा गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    रामनवमी के अवसर पर Patna के महावीर मंदिर में देर रात से जुटने श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस बरत रही विशेष सतर्कता

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...