Advertisment

BJP के पूर्व उपाध्यक्ष की बेटी पर अपराधियों ने फेंका एसिड, चेहरा जला

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला। बेखौफ अपराधियों ने सोये अवस्था में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह राठौड़ के पुत्री के चेहरे पर एसिड फेंक कर पूरी तरह से चेहरा को जला दिया। जिससे लड़की पूरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में लड़की को इलाज के लिए बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां लड़की का इलाज चल रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद वार्ड-23 की है।

Goal 3 22Scope News

घर में सोयी हुई थी लड़की, हाथ में एसिड लेकर चेहरे पर फेंका

बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार की बीती रात अपने घर में सोई हुई थी। सोया अवस्था में अज्ञात अपराधी घर में घुसा और हाथ में एसिड लेकर चेहरे पर फेंक दिया। जैसे ही लड़की का नींद खुल तो पूरी तरह से चेहरा और हाथ झुलस गई। इस घटना के बाद लड़की चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर लकड़ी के पास पहुंचे तबतक अपराधी वहां से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में लड़की को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

BJP के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह राठौड़ ने कहा- किसी से कोई दुश्मनी नहीं है

इस घटना के संबंध में परिजनों पूर्व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह राठौड़ ने बताया है की मेरी पुत्री अपने रूम में सोई हुई थी। तभी किसी अज्ञात अपराधी ने चेहरे पर एसिड डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया है कि मेरी लड़की बड़ी शरीफ है। फिलहाल किस वजह से अपराधी इस घटना को अंजाम दिया यह समझ से बाहर है।

यह भी देखें :

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही इस घटना के संबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा बताया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो कि सोया अवस्था में एक लड़की के चेहरे पर एसिड अटैक किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि जो भी अपराधि द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है उसे अपराधी को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। हालांकि इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी है। मौके पर बखरी थाने के पुलिस एवं बखरी डीएसपी कुंदन कुमार पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनामी दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...