जिंदगी से जंग हार गई एसिड अटैक सर्वाइवर, बोले लोग- बेटी हम शर्मिंदा हैं

गुनहगार को कड़ी सजा देने की मांग

एसिड अटैक में जख्मी 11 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

रोहतास : जिंदगी से जंग- जिले के बिक्रमगंज की एक एसिड अटैक सर्वाइवर जिंदगी से जंग लड़ते लड़ते आखिर हार गईं. इस गुड़िया की मौत की खबर के बाद इलाके के लोग मर्माहत है, उनमें आक्रोश है. अब लोग उसके गुनहगार को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहें है. बता दें कि 3 महीना पूर्व एसिड अटैक में जख्मी हुए 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.

जिंदगी से जंग: मामूली विवाद में आरोपी ने फेंक दिया था एसिड

बता दें कि 29 सितंबर की रात्रि में घर की खिड़की से पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने मामूली विवाद में एसिड फेंक दिया था. जिसमें मां-बेटी झुलस गईं थी. इलाज के बाद सभी की स्थिति में सुधार हुआ था. लेकिन बाद में गुड़िया बीमार रहने लगी और वारदात के 3 महीने के बाद उसकी इलाज के दौरान अचानक मौत हो गई.

acid attack1 22Scope News

गांव में पसरा मातम

इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. बता दें कि इस संबंध में बिक्रमगंज पुलिस ने एक आरोपी को सबूत के साथ गिरफ्तार किया था. जो फिलहाल जेल में है.

जिंदगी से जंग: क्या था मामला

बिक्रमगंज के शिवपुर गांव में भुलू शाह के घर के खिड़की से आपसी दुश्मनी में एसीड अटैक किया गया था. जिसमें भुल्लू शाह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. आरंभिक इलाज के बाद अनुमंडलीय अस्पताल से उसे एनएमसीएच जमुहार रेफर कर दिया गया था. जहां इलाज के क्रम 80 दिन तक मौत से संघर्ष के बाद उसने बीती रात दम तोड़ दिया. एसिड अटैक की घटना भुल्लू साह की पत्नी और बेटे भी आंशिक रूप से घायल हुए थे. बिक्रमगंज के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसीड अटैक में घायल किशोरी की मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

बैट्री में से एसिड निकाल कर आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम

अभियुक्त के द्वारा ष्डयंत्र के तहत् पहले बैट्री में से एसिड निकालकर उसमें मार्केट से बैट्री का पानी लाकर बैट्री में मिला दिया तथा उसका उपयोग कर घटना को अंजाम दिया गया था. जिसकी गिरफ्तारी शिवपुर गांव से की गई थी.

रिपोर्ट: दयानंद

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...