Commercial Advertisment

रामनवमी शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा, DJ ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत

वैशाली : जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित थाना चौक के पास रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़भाड़ के बीच शोभायात्रा में शामिल डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से 12 वर्षीय चिन्टी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनवरपुर चौक निवासी मनोज पासवान का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही शोभायात्रा राजेंद्र चौक से होते हुए थाना चौक के पास पहुंची, अचानक चिन्टी डीजे ट्रॉली के नीचे आ गया। घटना होते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाने को सूचना दी और किशोर को सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

DJ ट्रॉली का चालक ट्रॉली समेत मौके से हुआ फरार

घटना के बाद डीजे ट्रॉली का चालक ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। प्रशासन ने शोभायात्रा में डीजे ट्रॉली पर रोक लगाई थी, फिर भी वह शामिल थी। यदि नियमों का पालन होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। पुलिस अब यह जांच में जुट गई है कि शोभायात्रा किस संगठन द्वारा निकाली जा रही थी और डीजे ट्रॉली किस कंपनी की थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़े : Breaking : रामनवमी शोभायात्रा में भाग लेने के लिए डाकबंगला पहुंचे CM नीतीश

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...