नहाने गए एक ही परिवार के 5 युवकों में 3 की मौत, शव बरामद

मोकामा : मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी में स्नान कर रहे पांच युवक डूब गए। इस हादसे के बाद अन्य युवकों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया, लेकिन एक ही परिवार के तीन युवक डूब गए। जिसमें पहचान मो. मेराज, मो. इब्राहिम और मो. अमीर के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार के घर शादी की बज रही शहनाई अचानक मातम में बदल गई। सभी बाहर रहकर काम करते थे, जो अपने गांव शादी में शामिल होने आए थे।

गोताखोरों ने 3 युवकों की लाश बरामद की, गांव में मची चीख पुकार

ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा नदी में बालू की अवैध कटाई के कारण हुआ है। हादसे के बाद लोकल गोताखोरों ने तीनों युवकों की लाश बरामद की। इस हादसे ने दरियापुर गांव मातम में बदल में तब्दील हो गया। हादसे के बाद गांव में हाहाकार मच गया। इसके पहले भी अवैध कटाई ने पिछले एक सालो में तीन दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत मोकामा में हो चुकी है। लोगों ने हरेक हादसे के बाद अधिकारियो से एसडीआरएफ की तैनाती मोकामा में किए जाने की मांग की लेकिन आजतक नहीं हो पाया है। जिससे बेगूसराय रेस्क्यू टीम बुलाया जाता है, जिसे आने में काफी वक्त लगता है, तबतक हादसे के शिकार लोगों की मौत हो जाती है।

यह भी पढ़े : बिल्डर श्रीकांत बरामद, पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...