दामोदर नदी में डूबे 6 युवकों में अब तक 4 के शव बरामद, इलाके में मातम

Dhanbad: जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेलमच्चो पुल के पास दामोदर नदी में बुधवार को नहाने गए 6 युवक डूब गए थे। इनमें से 3 युवकों के शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक युवक का शव बुधवार को ही निकाल लिया गया था। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो युवकों की तलाश एनडीआरएफ (NDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार कर रही है।

बुधवार को नहाने गए थे 6 युवकः

जानकारी के अनुसार, सभी युवक तेलमच्चो इलाके के रहने वाले थे और बुधवार को दामोदर नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान पानी का बहाव तेज होने से 6 युवक गहराई में डूब गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद कतरास थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

 रेस्क्यू जारी, स्थानीयों में मातमः

गुरुवार सुबह रेस्क्यू टीम को तीन युवकों के शव मिले, जिन्हें नदी किनारे से बाहर निकाला गया। इससे पहले बुधवार को एक शव बरामद हुआ था। शवों की पहचान स्थानीय युवकों के रूप में हुई है, हालांकि दो युवकों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा फैल गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

NPU Fake Appointment Letter: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी नियुक्ति...

 झारखंड के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। मनिका डिग्री कॉलेज के नाम से जारी पत्र पर कुलपति...

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...