Advertisment

कोडरमा: गांव के दो युवकों के डूबने से मातम में बदला जश्न का माहौल

कोडरमा : कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के खेड़ोंबर में डोभा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय गोविंद यादव डोभा में नहाने के दौरान डूब रहा था,

तभी उस वक्त उसी गांव के 19 वर्षीय काजू कुमार जानवर चराने गया था.

गोविंद यादव को डूबते देख काजू ने उसे बचाने की कोशिश की और उसके बाद दोनों युवक डोभा के गहरे पानी में डूब गए.

koderma dobha 22Scope News

जब तक स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पहुंचते तब तक दोनों युवकों की डूबने से मौत हो चुकी थी.

बाद में ग्रामीणों के प्रयास से दोनों युवकों के शव को डोभा से निकाला गया.

फिलहाल इस घटना की सूचना पर जयनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे

में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

जिस गांव के रहने वाले दोनों युवकों की डोभा में डूबने से मौत हुई है उसी गांव में दो घरों में शादी समारोह था.

ऐसे में एक साथ दो युवकों की मौत के बाद गांव की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है.

इस घटना में मरने वाला युवक गोविंद यादव पैरों से दिव्यांग भी था.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Also read : मेन्यू के हिसाब से सदर अस्पताल में नहीं मिल रहा भोजन, मरीजों की शिकायत पर उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण

 

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...