Advertisement
Advertisement
Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त, स्थिति गंभीर

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के कर्मा कला गांव के समीप एसएच-70 पर सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक सवार को कुचल दिया गया। इस सड़क दुर्घटना में घायल युवक का सिर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 की पुलिस टीम को दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर डायल 112 की टीम में रहे एएसआई मो. गुलाम गौश खान ने पुलिस बलों के सहयोग से खून से लथपथ घायल युवक को अपने वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

Goal 5 22Scope News

बेहतर इलाज हेतु पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल में किया गया रेफर

अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र भारती ने बताया कि घायल युवक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव निवासी ढ़ाको प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। साथ ही बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई और शरीर से काफी मात्रा में खून का स्राव हो चुका है। इसलिए घायल युवक का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल युवक मेरे चाचा का लड़का है – परिजन सुबोध कुमार

वहीं घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन सुबोध कुमार ने बताया कि घायल युवक मेरे चाचा का लड़का है, जो रजौली से घर जा रहा था। इसी बीच एसएच-70 पर अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल युवक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। डायल 112 की टीम में रहे पुलिस बलों ने बताया कि उन्हें सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर खून से लथपथ घायल युवक को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराए।

यह भी देखें :

युवक के शरीर से काफी मात्रा में रक्त का स्राव हुआ है

हालांकि युवक के शरीर से काफी मात्रा में रक्त का स्राव हुआ है। साथ ही बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायलों के शरीर से हो रहे रक्तस्राव को बंद करने का प्रयास स्थानीय लोगों या राहगीरों द्वारा अवश्य करना चाहिए, किंतु इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े : ससुराल वालों ने लाश को जलाने पहुंचे थे घाट, कब्जे में लिया पुलिस

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...

बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से...

बिहार में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी तक घर-घर सर्वे होगा। नागरिक 10 से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना के...