Advertisement
Advertisement

शिक्षा नहीं बच्चों से मजदूरी करवा रहे हैं प्रधानाध्यापक, कौन हैं जिम्मेदार

भागलपुर : शिक्षा के बदले बच्चों से स्कूल में मजदूरी का काम करवाया जा रहा है। जी हां सही कह रहे हैं। भागलपुर जिले में सुलतानगंज प्राथमिक विद्यालय नाशोपुर में प्रधान शिक्षकों द्वारा पढ़ाने के समय में स्कूली बच्चों से मजदूरी का काम करवाया जा रहा है। ऐसा ही एक वायरल विडियो सामने आया है जो भागलपुर सुलतानगंज प्राथमिक विद्यालय नाशोपुर का है। जहां स्कूली बच्चों से पढ़ाई के समय में प्रधान शिक्षक राजेश कुमार खुद अपने निगरानी में बालू चलवाते दिख रहे हैं।

सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा को लेकर तरह-तरह की योजना चलाई जा रही है

आपको बता दें कि सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा को लेकर तरह-तरह की योजना चलाई जा रही है। ये तस्वीर से साफ नजर आ रहा है कि विद्यालय के शिक्षक पढ़ाई से ज्यादा अहम बच्चों के लिए काम दिख रहा है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इस तरह से बच्चों द्वारा पढ़ाई के समय में काम करवाना शिक्षा विभाग की तौहीन है। जो एक शर्मनाक करने वाली विडियो सामने आया है‌। मामला भागलपुर सुलतानगंज प्राथमिक विद्यालय नाशोपुर का है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में मेंनटेंनेंस का काम चल रहा था। उसी कार्यों में तीन स्कूली बच्चों से मजदूरी के नाम पर बालू चलवाया जा रहा है। वहीं भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने संबंधित मामले को लेकर विद्यालय के शिक्षकों से स्पष्टीकरण करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़े : ACS एस सिद्धार्थ ने प्राचार्य व शिक्षक को किया निलंबित, शिक्षकों में मचा हड़कंप…

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...

Bargaon Dham Chhath Preparation: छठ से पहले बड़गांव धाम पहुंचे मंत्री...

Bargaon Dham Chhath Preparation, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। ग्रामीण...