फैला रहे शिक्षा की रोशनी : ड्यूटी के साथ एसडीपीओ ने सजायी बच्चों की पाठशाला

फैला रहे शिक्षा की रोशनी : ड्यूटी के साथ एसडीपीओ ने सजायी बच्चों की पाठशाला

चतरा : फैला रहे शिक्षा की रोशनी : ड्यूटी के साथ एसडीपीओ ने सजायी बच्चों की पाठशाला- चतरा

एसडीपीओ अविनाश कुमार वर्दी का फर्ज निभाने के साथ-साथ स्कूल में

बच्चों के बीच मुफ्त शिक्षा का अलख भी जगा रहे हैं.

स्कूली बच्चे भी शिक्षक के रूप में पुलिस अधिकारी को खुद के बीच पाकर काफी खुश हैं.

हालांकि एसडीपीओ अविनाश कुमार का कहना है कि यह हम सबों का दायित्व है कि स्वस्थ एवं शिक्षित समाज का विकास हो.

जागेंगे तभी बढ़ेंगे बच्चे

उन्होंने बताया कि आज शहर के बालिका उच्च विद्यालय की बच्चियों को

साइबर क्राइम से बचने के तरीकों से अवगत कराया.

इसके साथ ही महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे अपराध से निपटने के तरीकों को समझाया.

साथ ही विकास में बाधक बन चुके नशे के अवैध कारोबार के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया.

विकास व मानव का नाश है नशा

एसडीपीओ ने कहा कि नशा विकास व मानव का नाश है. गौरतलब है कि चतरा जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अफीम की खेती भी बड़े पैमाने पर होती है. इस बाबत स्कूली छात्र-छात्राओं को भी यह जानकारी देते हुए कहा कि अफीम की खेती से आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित होती है. इसीलिए अपने पिता एवं अन्य अभिभावकों को अफीम की खेती से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की बात कही. इसके अलावा समाज में हो रही ठगी से बचने के गुर भी सिखाए.

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने छात्र-छात्राओं को यह नसीहत दी कि खुद जागरूक हो और दूसरों को भी अपराध एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की नसीहत दें. बालिका उच्च विद्यालय में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने स्कूली छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी एवं अन्य कोई वारदात होती हो तो निसंकोच पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे. जिसपर पुलिस सख्त एवं त्वरित कार्रवाई करेगी.

शिक्षित समाज के लिए शिक्षा जरूरी

इसके अलावा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के बारे में भी स्कूली छात्राओं को जानकारी दी गई. कहा कि समाज को शिक्षित करने का सबसे बेहतर उपाय है कि स्कूलों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हो. उन्होंने बताया कि शिक्षा का जीवन में काफी महत्व है. दरअसल चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने स्कूली बच्चों को शिक्षा देना शुरू किया है. इससे स्कूल के बच्चियां काफी उत्साहित दिखी. एसडीपीओ रूप वर्दी वाले शिक्षक से ज्ञान प्राप्त कर उनके मन में भी कुछ करने की तमन्ना जागी है. एसडीपीओ अविनाश कुमार का शिक्षा से बेहद लगाव है और यही वजह है कि हमेशा हथियारों से लैस रहने वाले पुलिस अधिकारियों के हाथ आज ब्लैक बोर्ड पर सरपट दौड़ रही है. बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने की सिख दी.

रिपोर्ट : सोनु भारती

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...