ACS ने प्राचार्य व शिक्षक को किया निलंबित, शिक्षकों में मचा हड़कंप

मोतिहारी : मोतिहारी के एक शिक्षक को स्कूल टाइम में स्कूल छोड़ कर बाहर घूमना महंगा पड़ गया। क्योंकि एन वक्त पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने शिक्षक के ऊपर विडियो कॉल कर दिया। जिसमें शिक्षक विद्यालय से बाहर पाए गए। जिसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई हुई और उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।

अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ का फोन आया, उन्होंने शिक्षक से पूछताछ की

मामला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड का है। जहां धवही प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य रितेश कुमार वर्मा के मोबाइल पर अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ का फोन आया। उन्होंने शिक्षक से पूछताछ की। फिलहाल आप कहां हैं तो वे विद्यालय कैंपस से बाहर थे। जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग के द्वारा मामले की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साहेब आलम के द्वारा की गई। जांच में सत्यता पाई गई। साथ ही मध्याह्न भोजन भी नहीं बनवाया गया था। जिसके बाद विद्यालय के प्राचार्य रितेश कुमार वर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया गया और आगे विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। वहीं इस कार्रवाई के बाद वैसे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है जो अब भी ड्यूटी को ड्यूटी नहीं समझते हैं।

ACS S Sidhrat 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ACS एस सिद्धार्थ ने जारी किया फरमान, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नहीं किया तो…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...