सीएम नीतीश कुमार ने नवनिर्मित ‘पटना साहिब भवन’ का किया उद्घाटन, सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर गुरु का बाग पहुंचे. जहां उन्होंने गुरुगोविंद सिंह के 355वें प्रकाश पर्व के मौके पर यात्रियों के ठहरने के लिए 15 करोड़ लागत से बनाये गए नवनिर्मित पटना साहिब भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित भवन का मुआयना किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि यहां के व्यवस्थापकों से विमर्श कर लें और जो भी आवश्यकता हो इनकी मदद करें.

cm nitish1 22Scope News

गुरू के बाग स्थित परिसर में नवनिर्मित पटना साहिब भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण करने के बाद बहार सरकार द्वारा 60 करोड़ की लागत से बनाये गए बहुदेशीय प्रकाश पुंज भवन का भी निरीक्षण किया.

cm nitish2 22Scope News

इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार, पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो, पटना सिटी के एसडीओ मुकेश रंजन सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. सीएम नीतीश कुमार ने भवन उद्घाटन के बाद बहुद्देशीय प्रकाश पुंज और पटना साहिब भवन के निरक्षण के दौरान यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासनिक पदाधिकारियों से बातचीत की.

रिपोर्ट : शक्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वीकारोक्ति, नहीं पता था विदेशी धरती पर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बिहारी छात्रों का आंकड़ा,बगैर आंकड़ों के ही चलता रहा बिहार सरकार  

शाम से सुबह तक रोशन रहेगी गांवों की गलियां- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...