डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने न्यायिक आयुक्त को लिखा पत्र, सिविल कोर्ट को वर्चुअल मोड में करने का आग्रह

रांची : रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने न्यायिक आयुक्त को पत्र लिखा है. पत्र लिखकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने रांची सिविल कोर्ट की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट के एसओपी के नियमनुसार वर्चुअल मोड में जारी रखने का आग्रह किया है. रांची जिले में कोरोना के अत्यधिक फैलाव को देखते हुए 15 दिनों तक सिविल कोर्ट को वर्चुअल मोड में करने का आग्रह किया गया है.

latter 22Scope News

बता दें कि रांची सहित पूरे झारखंड में कोरोना का संक्रमण की रफ्तार अचानक काफी तेज हो गई है. राज्य में रविवार को भी 1057 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. इनमें 413 मरीज रांची के हैं. लगातार दूसरे दिन राज्य में एक दिन में एक हजार से अधिक मरीजे मिले हैं. राज्य में सात माह बाद प्रतिदिन कोरोना के एक हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं. जिस रफ्तार से राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसके हिसाब से एक हफ्ते बाद ही सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार तक पहुंच सकती है.

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्र मनसुख मांडविया ने झारखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लागू करने पर विचार करने को कहा है. साथ ही यहां करोना जांच तथा टीकाकरण की गति बढ़ाने के सुझाव दिए हैं. रविवार को स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में उन्होंने कई अन्य सुझाव भी दिए. इस बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

कोर्ट फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ झारखंड के वकीलों का आंदोलन

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की...

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग,...

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...