Advertisment

शराबबंदी के बीच प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी जोरों पर, ट्रेन से 144 बोतल बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय में शराबबंदी के बीच प्रतिबंधित कफ सिरप की भी तस्करी जोरों पर है. इसी कड़ी में बरौनी जीआरपी ने बरौनी स्टेशन पर विधि व्यवस्था की चेकिंग के दौरान जनहित एक्सप्रेस ट्रेन से 144 बोतल का कप सीरप बरामद किया है. बताया जाता है कि प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी जनहित एक्सप्रेस ट्रेन में डी5 बोगी में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शौचालय के पास एक हेन्ड बैग, एक पिट्ठू बैग में लावारिस अवस्था में पड़ा था.

जब जीआरपी के द्वारा इसकी जांच की गई तो बैग से 144 बोतल कप सिरफ बरामद हुआ. हालांकि इस दौरान तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद कप सिरप की तस्करी लगातार की जा रही है. बरौनी जीआरपी लगातार ट्रेनों में अभियान चला रही है, जिसमें लगातार शराब और प्रतिबंधित कप सिरफ बरामद हो रहा है.

बता दें कि हाल ही में 27 दिसंबर को बेगूसराय में शराब बरामदगी को लेकर पुलिस ने एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम का गठित कर सरसों के खेत से करीब 100 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया था.

दरअसल टीम को सूचना मिली थी रतनपुर ओपी के डुमरी गांव स्थित सरसों के खेत में नए साल के जश्न के लिए शराब की खेप मंगा कर रखी गई है. इसी सूचना पर सरसों खेत में छापेमारी कर करीब 100 कार्टून विदेशी शराब को जब्त किया है. बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है. आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि रात के अंधेरे में पुलिस की टीम सरसों के खेत में शराब ढूंढ़ रही है जहां खेत से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है.

रिपोर्ट : सुमित

कोयले की तस्करी रोकने सड़क पर उतरे सांसद

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...