देसी कट्टा लेकर फायरिंग करने वाला निकला शातिर हत्यारा

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना के बरहाकोना में देसी कट्टा लेकर फायरिंग करने वाला शातिर हत्यारा निकला। घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक पुलिस की गिरफ्त में है। बता दें कि मीरगंज के बरहाकोना में फायरिंग कर दहशत फैलाना और उसी छह अप्रैल की रात पूर्णिया के खजांची हाट थाना के रेलवे गुमटी के पास मोटरसाइकिल लूट में गोली मारकर हत्या कर मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद अपराधी अपने गांव बरहाकोना पहुंच गया। जहां कुछ लोगों ने जब नई बाइक की खोजबीन शुरू की तो गुस्साए युवक ने चार राउंड फायरिंग भी कर दी।

मोटरसाइकिल लूट और हत्या मामले को सुलझा लिया गया है – SP कार्तिकेय शर्मा

इस मामले को लेकर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल लूट और हत्या मामले को सुलझा लिया गया है। जिसमें रौशन यादव, रौशन कुमार पंडित और चंदन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्णिया एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल लूटने के दौरान विरोध करने पर रौशन यादव ने गोली चला दी थी जो युवक के आर-पार होने के बाद अपराधी के कनपटी में भी लग गई थी। वह अपना इलाज बनमनखी में करा रहा था जो मीरगंज थाना के बरहाकोना में इसी देसी कट्टा से फायरिंग भी की थी। उन्होंने बताया कि यह सभी पूर्णिया के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे। इनका अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़े : शराब माफिया का देसी कट्टा के साथ फोटो व Video वायरल

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Kharif Season 2026: हर किसान तक समय पर पहुंचेगी कृषि सहायता,...

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर बीज, उर्वरक और कृषि सहायता...

Lohardaga SIR 2026 Review: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्ती! मुख्य...

Lohardaga SIR 2026 Review: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे और विशेष गहन समीक्षा (SIR-2026) अभियान की प्रगति...

Panchet CISF Attack: क्या कोयला माफियाओं के हौसले बुलंद? पंचेत में...

Panchet CISF Attack: धनबाद ज़िले के निरसा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पंचेत आउटपोस्ट (OP) इलाके के लुच्चीबाद में एक बड़ी घटना की खबर...