Bokaro: तीन आभूषण दुकानों से हुई चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Bokaro: पुलिस ने तीन आभूषण दुकानों से की गई चोरी का खुलासा किया है। मामले में संलिप्त चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के गहने भी बरामद किए गए हैं। वहीं घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया गया है। यूपी पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।

Bokaro:तीन आभूषण दुकानों से चोरी का उद्भेदन

बताते चलें कि, बोकारो पुलिस ने एक साथ तीन आभूषण दुकानों से की गई चोरी का उद्भेदन किया है। साथ ही अंतरप्रांतीय गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना के मास्टर माइंड नरेश को उत्तरप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चारों अपराधियों ने चंचली मार्केट स्थित बीरेंद्र जवलर्स से 8 मार्च को चोरी की थी।

Bokaro: चार आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने अनुसन्धान शुरू कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के बदायू जिले के भोजपुर के निवासी है। सबकी गिरफ्तारी चास से हुई है। उन्होंने बताया कि सभी चोर किराए के मकान लेकर साइकिल से कुर्सी बेंचने का बहाना बनाकर रेकी करते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देते थे।

Bokaro: अन्य मामलों में भी संलिप्तता स्वीकार की

गिरफ्तार अपराधियों ने अन्य चोरी मामलों में भी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इन चोरों के पास से चोरी किए गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त चार साइकिल, गुलेल, कटर, एयरपंप, समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घटना में सात अपराधी शामिल हैं, जिनमें से चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...