Encounter में पुलिस ने मार गिराया 1 लाख का इनामी कुख्यात, कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद…

बांका: बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कलोथर जंगल में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में एक लाख का इनामी नक्सली रमेश टुडू उर्फ टेटुआ मारा गया। इस संबंध में बुधवार को पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कलोथर के जंगली क्षेत्र में कुख्यात अपराधियों द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बेलहर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें बांका पुलिस और एसटीएफ की विशेष इकाई शामिल थी।

टीम ने जब कलोथर के कहरतारी जंगल में सर्च अभियान शुरू किया, तो वहां कुछ नक्सली संगठन को पुनर्गठित करने तथा जघन्य अपराध की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी, लेकिन जवाब में नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ थमने के बाद जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, तो एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Encounter Encounter Encounter 

यह भी पढ़ें – Bihar में प्रभावी ढंग से लागू हो सरकार की योजनाएं, सभी प्रखंडों में पुनर्गठित की गई…

मृतक की पहचान स्थानीय चौकीदार एवं ग्रामीणों की मदद से रमेश टुडू उर्फ टेटुआ के रूप में की गई, जो कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट गांव का निवासी था। एसपी ने बताया कि रमेश टुडू पर जमुई जिले के विभिन्न थानों और झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र में अपहरण, लूट, फिरौती, आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Goal 6 22Scope News

घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए, जिनमें एक कार्बाइन, साइलेंसर के साथ मैगजीन, चार जिंदा 9mm कारतूस, एक देशी निर्मित 7.65mm पिस्टल मैगजीन सहित, एक देशी लंबा नाली वाला 8mm पिस्टल जिसमें एक मिस फायर कारतूस, एक विंडोलिया जिसमें सात 7.62mm जिंदा कारतूस, तीन 9mm जिंदा कारतूस, सात 9mm के फायर सेल, एक देसी कट्टा और कुछ अन्य बुलेट शामिल हैं। Encounter Encounter

यह भी पढ़ें – Auto से पटना की सड़कों पर निकले ट्रैफिक एसपी, कई जगहों पर…

इस अभियान में बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज किशोर कुमार, अंचल निरीक्षक बबलू कुमार, कटोरिया थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय, एसटीएफ की स्पेशल टीम तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे। एसपी वर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता है और आगे भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। Encounter Encounter Encounter 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    SC और ST लोगों का विकास है सरकार की प्राथमिकता, बेतिया डीएम ने कहा ‘सभी लोगों तक…’

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक...

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...