Chhattisgarh Encounter में अब तक एक करोड़ के इनामी समेत 15 नक्सली ढेर

डिजिटल डेस्क : Chhattisgarh Encounter में अब तक एक करोड़ के इनामी समेत 15 नक्सली ढेर। Chhattisgarh के गरियाबंद में कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीते सोमवार की सुबह से जारी Encounter मेंअब तक 15 नक्सली ढेर हो गए हैं। इस Encounter में सुरक्षाबलों कोबड़ी सफलता मिली है।

मंगलवार की की सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग के बीच सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इस Encounter में नक्सलियों के कई इनामी लीडर ढेर हुए हैं।

Encounter में एक करोड़ का इनामी जयराम उर्फ उर्फ चलपती ढेर

गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली Encounter में एक करोड़ का  इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। यह 1 करोड़ के इनामी नक्सली उड़ीसा स्टेट का चीफ था। पता चला है कि मारा गया जयराम उर्फ चलपती नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर था। साथ ही इस Encounter  में सीसीएम मनोज और गुड्डू के भी मारे जाने की सूचना है।

अब तक 14 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है ।

एनकाउंटर में SLR राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार  बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30,कोबरा 207, crpf 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।

छत्तीसग में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन का सांकेतिक चित्र।
छत्तीसग में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन का सांकेतिक चित्र।

भालू डिग्गी जंगल में  जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को घेरा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। यह मामला मैनपुर थाने इलाके का बताया जा रहा है। Encounter में सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयर लिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ओडिशा और Chhattisgarh बॉर्डर पर कुल्हाड़ी घाट के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उस सूचना के मिलने के बाद ओडिशा और Chhattisgarh पुलिस ने 19 जनवरी को एक साथ नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन लांच किया। कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

छत्तीसग में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन का सांकेतिक चित्र।
छत्तीसग में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन का सांकेतिक चित्र।

ओडिशा-Chhattisgarh सीमा क्षेत्र में जारी Encounter  के दौरानआज मिले 12 नक्सलियों के शव

बताया गया कि ओडिशा-Chhattisgarh सीमा क्षेत्र में जारी Encounter  के दौरान मंगलवार की सुबह 12 नक्सलियों के शव जवानों ने किया बरामद किए हैं. कई आटोमैटिक हथियार भी मौके से बरामद हुए हैं. जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। Chhattisgarh और ओडिशा सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

छत्तीसग में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी।
छत्तीसग में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी।

सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के शव मिलने की संभावना जताई गई है। जो नक्सली मारे गए हैं, फिलहाल उनके शवों की पहचान की जा रही है। तीन टीम ओडिशा से दो Chhattisgarh पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम इस मुठभेड़ में शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच गए हैं। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...