दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए आइसोलेट

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. फिलहाल केजरीवाल होम आइसोलेशन में हैं. बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है. राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मरीज मिले थे, वहीं संक्रमण दर अब 6.46 फीसदी पहुंच गई है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है, लक्षण हल्के हैं. मैंने फिलहाल खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है. जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करा लें.

tweet 1 22Scope News

बता दें कि दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार की सुबह 11 बजे डीडीएमए की बैठक भी है. इसमें कोरोना के हालातों पर समीक्षा की जाएगी. दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है, जिसमें टोटल कर्फ्यू जैसी पाबंदियां होती हैं. फिलहाल राजधानी में GRAP की येलो अलर्ट है.

दिल्ली में यूं बढ़ता गया कोरोना का ग्राफ

दिल्ली में 29 दिसंबर को कोरोना के 923 केस दर्ज हुए थे. इसके बाद 30 दिसंबर को 1313 केस, 31 दिसंबर को 1796 केस आए. लेकिन नया साल शुरू होते ही अचानक संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला. 1 जनवरी को दिल्ली में 2796 केस आए, जबकि 2 जनवरी की रिपोर्ट में 3194 केस आए और अब 3 जनवरी को संक्रमितों की संख्या 4099 हो गई है.

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...