केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा,’ मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं. कोरोना के हल्के लक्षण के कारण मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं होम क्वारंटाइन में हूं. उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं, जो मेरे संपर्क में आए हैं खुद को आइसोलेट कर जांच कराएं’.

tweet 3 22Scope News

बता दें कि अर्जुन मुंडा दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर में 7 अप्रैल 2021 को वह कोरोना संक्रमित हुए थे. बंगाल चुनाव प्रचार से वापस लौटने के बाद वे संक्रमित हो गये थे. बता दें कि सोमवार को रांची में 584 नए संक्रमित मराज मिले. वहीं पूरे झारखण्ड में 2499 कोरोना के नए मराजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखण्ड में कुल अबतक 4,07808 पॉजिटिव मामले है.

राज्य में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 90.88 प्रतिशत हो गया है, हालांकि यह राष्ट्रीय औसत 95.20 प्रतिशत से कम है. राज्य में पिछले सात दिनों का ग्रोथ रेट 0.85 प्रतिशत है.

रिपोर्ट : मदन

Corona Explosion- कस्तूरबा विद्यालय की 16 छात्राएं एक साथ कोरोना पॉजिटिव

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...