Bihar Politics: खटारा का जवाब खटारा से, मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी को कहा…

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव के नजदीक आने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए पर लगातार आक्रामक होते जा रहे हैं। तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार कहते सुने जाते हैं कि 15 वर्षों में वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त कर दिया जाता है ऐसे में यह सरकार 20 वर्षों से चल रही है तो अब जनता यह सरकार भी बदल देगी और आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव के इन बयानों पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने जबरदस्त पलटवार किया है। Bihar Politics Bihar Politics 

मंगल पांडेय ने राजद समेत तेजस्वी यादव को ही खटारा करार दे दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद एक खटारा पार्टी के खटारा नेता हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके माता पिता ने बिहार को भी खटारा बना दिया था जिसे नीतीश कुमार ने कायाकल्प किया है। जनता ने तेजस्वी को नकार दिया है। मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे बिहार सरकार को खटारा कहते हैं, उन्हें तो अपने पिताजी के बारे में भी बताना चाहिए था कि जब वे रेल मंत्री थे तब बिहार के लिए क्या सब किया? Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics

यह भी पढ़ें – शाहाबाद की सारी सीटें NDA की झोली में डालेंगे सुनील पांडेय, कहा ‘नीतीश कुमार…’

तेजस्वी यादव दो बार उप मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्होंने क्या किया? बिहार की जनता उन्हें कभी स्वीकार करने वाली नहीं है। वे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं जो कि कभी पूरा नहीं होने वाला है। इसके साथ ही मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के बार बार बिहार दौरा को लेकर कहा कि उनके बिहार आने से कुछ नहीं होने वाला है। उनकी पार्टी का हाल और भी बुरा ही होगा।

मंगल पांडेय ने कहा कि इससे पहले भी राहुल गांधी जहां भी गए हैं वहां पार्टी की हालत और खराब ही होती गई है। राहुल गांधी अपनी पार्टी को मजबूत करने के इरादे से बिहार आते हैं तो उन्हें यह साफ करना चाहिए कि उनकी पार्टी राजद के आगे चलेगी या पीछे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में जल्द ही बनेगा होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल, पटना में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा….

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img