Commercial Advertisment

Bihar में जल्द ही बनेगा होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल, पटना में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा….

Bihar में जल्द ही बनेगा होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल, पटना में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा....

Google पर 22Scope चुनें

पटना: राजधानी पटना में विश्व होमियोपैथी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि होमियोपैथी की शुरुआत जर्मनी से हुई थी और इस माध्यम से इलाज का बेहतर व्यवस्था भारत में भी है। भारत सरकार आयुष योजना के तहत होमियोपैथी को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। आज के समय में लोगों की एक बड़ी आबादी होमियोपैथी पर भरोसा करते हैं और मैं खुद भी होमियोपैथी से ही इलाज करवाता हूं। यह व्यवस्था न सिर्फ अच्छी है बल्कि गरीब तबके के लोगों के लिए वरदान है। Bihar  Bihar  Bihar  Bihar  Bihar  Bihar  Bihar 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कदमकुआं में होमियोपैथी का 10 बेड का एक अस्पताल है जहां प्रतिदिन औसतन 200 मरीज आते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि जब लोग एलोपैथ से इलाज करवा कर थक जाते हैं तो वे होमियोपैथी से अपना इलाज करवाते हैं और बड़ी से बड़ी बीमारी से निजात भी पाते हैं। मुजफ्फरपुर में 200 बेड के अस्पताल का निर्माण हो रहा है जो बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जायेगा।

यह भी पढ़ें – छात्रा को परिजनों ने डांटा तो प्रेमी से मिलने निकल गई Indore, प्रेमी ने रास्ते में ही किया ऐसा कि…

बिहार में लोगों की लंबे समय से मांग थी कि होमियोपैथी कॉलेज अस्पताल खोली जाये लेकिन राज्य सरकार की सोच थी कि वर्तमान में जो कॉलेज सह अस्पताल हैं पहले उसकी व्यवस्था सुदृढ़ कर ली जाये। अब बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत स्थिर है और हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की है और आगामी वित्तीय वर्ष में उत्तर बिहार की तरह ही दक्षिण बिहार में भी एक होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा। राज्य में 86 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाये जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...