Commercial Advertisment

शाहाबाद की सारी सीटें NDA की झोली में डालेंगे सुनील पांडेय, कहा ‘नीतीश कुमार…’

शाहाबाद की सारी सीटें NDA की झोली में डालेंगे सुनील पांडेय, कहा 'नीतीश कुमार...'

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बिहार में चुनावी वर्ष में है और बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी और नेता जमीनी स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने में पूरा दमखम के साथ लगे हुए हैं। हर तरफ नेता चुनावी दौरा करने में व्यस्त देखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में न्यूज़ 22 स्कोप से खास बातचीत में पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडेय ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और एक बार फिर से बिहार में हमारी सरकार बनेगी। NDA  NDA NDA NDA NDA 

यह भी पढ़ें – Digha से दीदारगंज पहुंच सकते हैं मिनटों में, CM ने जेपी गंगा पथ के विस्तारित पथ का किया लोकार्पण

बाहुबली नेता सुनील पांडेय ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन शाहाबाद क्षेत्र में अच्छा नहीं रहा लेकिन विधानसभा चुनाव में हम शाहाबाद की सारी सीटें जीतेंगे। इस दौरान सुनील पांडेय ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग हैं जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो वे नीतीश कुमार पर सवाल उठाते रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश पर सवाल उठाने वाले लोग पागल हैं, उनका अपना कोई जनाधार नहीं है इसलिए अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। जनता ने वैसे लोगों को रिजेक्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें – 14 को पारस की पार्टी Patna में करेगी शक्ति प्रदर्शन, चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी या…

2005 से पहले बिहार की जो स्थिति थी बिहार की जनता वह स्थिति दुबारा नहीं चाहती है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार का कायाकल्प हुआ और अब जनता ने पूरी तरह से मन बनाया हुआ है कि बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाना है। सुनील पांडेय ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में जल्द ही बनेगा होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल, पटना में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा….

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...