अनुसंधानकर्ता को बर्खास्त करने की मांग को लेकर थाने का घेराव

बोकारोः सुअर चोरी मामले में सेक्टर-3 के चंद्रशेखर उर्फ जैकी राम की हत्या का अनुसंधानकर्ता को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा देवी की अगुवाई में पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने थाने को घेर कर रखा और कहा कि थाना की लापरवाही के कारण युवक की हत्या हुई है। पुलिस आरोपियों से पैसे की वसूली करने का काम करता है। चार दिन पूर्व इस मामले को लेकर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित परिवार ने थाने में आरोपियों के द्वारा मारपीट और हत्या की धमकी दिये जाने की जानकारी दी थी। बावजूद इसके थाना और अनुसंधानकर्ता के द्वारा कोई पहल नहीं की गई। जिसका परिणाम युवक की चाकू से गोदकर हत्या के रुप में हुई।

ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि अगर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो युवक की जान नहीं जाती। आशा देवी ने अनुसंधानकर्ता को निलंबित करने की मांग की।

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...

Chakulia Elephant Herd on Road: चाकुलिया में सड़क पर अचानक आया...

Chakulia Elephant Herd on Road: गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गड़गड़िया गांव (भूतिया पंचायत) के पास...