अवैध शराब अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में स्थानीयों ने किया थाने का घेराव, थाना प्रभारी से माफी की मांग

रिपोर्टः लाला जबीन/ न्यूज 22स्कोप

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत उरांव बस्ती में अवैध शराब अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने सीतारामडेरा थाने का घेराव कर दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी से माफी मांगने की मांग करते हुए थाने के अंदर जाने की कोशिश करने लगे. मामले की गंभीरता को देख पुलिस दलबल को मौके पर भेजा गया.

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज 

थाना प्रभारी भूषण कुमार ने उग्र लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी से उलझ गए. प्रदर्शनकारियों का हंगामा देखते हुए डीएसपी एसडीओ भी मौके पर पहुंचे. उसके बाद भी लोगों का हंगामा उग्र होता रहा. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठी चार्ज होने से प्रदर्शनकारी थाने पर पथराव करने लगे. जिसकी वजह से थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी इस पत्थरबाजी में घायल हुए. घायल जवानों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...