हनुमान जयंती शोभायात्रा में पथराव, दर्जनों नेपाली पुलिस और युवक घायल

मोतिहारी : नेपाल के बीरगंज में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में हुए पथराव के बाद वीरगंज की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। वहीं पत्थरबाजी में तकरीबन एक दर्जन नेपाली पुलिस और शोभायात्रा में शामिल युवक घायल हो गए हैं। जिनका नारायणी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएससी के जवान के द्वारा पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है।

भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास SSP जवान कर रहे हैं विशेष जांच

साथ ही भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास एसएसबी के जवानों के द्वारा हर आने जाने वाले लोगों की विशेष जांच की जा रही है। लोगों पर विशेष पैनी नजर रखी जा रही है। नेपाल में हुए तनाव से रक्सौल के व्यवसायी इलाकों में भी लोगों का व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है। बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिसका असर मोतिहारी के रक्सौल में भी देखा जा रहा है और बॉर्डर पर जवान मुस्तैदी ड्यूटी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : केंद्र सरकार ने मोतिहारी वासियों को 400 करोड़ की दी सौगात, नालों की समस्या से लोगों को मिलेगी राहत…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...