सारण: सारण में बीते दिनों पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हमला के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सारण के अमनौर थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी गांव का है जहां बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक मासूम की मौत हो गई थी। मासूम की मौत के बाद आक्रोशित हो कर परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। सड़क जाम की सूचना मिलने पर जब मौके पर अमनौर थाना की पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। Police Police Police Police
यह भी पढ़ें – शाहाबाद की सारी सीटें NDA की झोली में डालेंगे सुनील पांडेय, कहा ‘नीतीश कुमार…’
इस दौरान भीड़ की उग्रता देख कर पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी थी। घटना के बाद मौके पर सारण के एसपी, एसडीपीओ समेत कई थाना की पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को शांत करवाया और सड़क जाम खत्म करवाया था। जानकारी के अनुसार इस लोगों के हमले में पुलिस के एक अधिकारी घायल हो गये थे जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें अब तक 14 आरोपी को गिरफ्तार क्या है। फ़िलहाल पुलिस अन्य आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: खटारा का जवाब खटारा से, मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी को कहा…
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट


















