Gaya में पूरा परिवार निकला चोर, ऑटो से जाते थे चोरी करने…

गया: Gaya पुलिस ने एक अजीब चोर गिरोह का खुलासा किया है। चोर गिरोह में सभी 15 सदस्य एक ही परिवार के सदस्य हैं जो एक साथ ऑटो से चोरी करने जाते थे और फिर साथ ही लोगों के घरों में चोरी कर साथ में भाग जाते थे। बताया जाता है कि इस चोर गिरोह ने अब तक गया के विभिन्न थाना क्षेत्र के कई घर, दुकान और शोरूम चोरी की है। इतना ही नहीं इस कर गिरोह ने चोरी करने के लिए ही विशेष रूप से ऑटो खरीदा और उसी से चोरी करने जाते थे।

मामले का खुलासा करते हुए गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कुअश्ल ने बताया कि एक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। फ़िलहाल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक ऑटो, एक बाइक सहित टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, लैपटॉप सहेत दर्जनों घरेलू सामान बरामद किया है। Gaya Gaya Gaya Gaya 

यह भी पढ़ें – Bhagalpur में प्रेमी जोड़े ने की अनोखी शादी, दो अनोखी बातें बनी चर्चा का विषय

इसके साथ ही चोरों के पास से सोने चांदी के जेवर भी बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग चोरी का सामान बेचते थे। सिटी एसपी ने बताया कि ये लोग जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग घर और दुकानों में चोरी करते थे। चोरी की घटना के बाद जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पूछताछ में जब उसने सच्चाई बताई तो पुलिस भी चौंक गई। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने पांच अन्य लोगों को भी चोरी के सामान एक साथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर ने बताया कि गिरोह में पिता, पुत्र, परिवार का दामाद समेत पड़ोसी लोग शामिल हैं और इन लोगों ने चोरी करने के लिए एक ऑटो रखा है। ये लोग एक साथ ऑटो से जाते थे और चोरी के बाद उसी ऑटो से सामान लेकर वापस अपने घर आ जाते थे फिर बाद में चोरी के सामान को जहां तहां बेचते थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार की कला और प्रतिभा को पहचान दिलाएगा यह Portal, मंत्री ने किया लांच

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...