आंधी-तूफान ने मचायी तबाही, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, कहीं पेड़ तो कहीं उड़े झोपड़ी

खगड़िया : खगड़िया जिले में शनिवार की देर रात्रि मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश ने ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी के कारण जिले में खाश कर किसानों के कमर टूट गया है। किसानों का खेत में लगे फसल मक्का से लेकर गेहू तक बर्बाद हो गया। आप खुद देख सकते है वीडियो में मक्का का फसल किस प्रकार सो गया है।

तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचायी, कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए

आपको बता दें कि तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचायी। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात भी बाधित हो गई। खगड़िया-बखरी सड़क भाया बछौता, भदास, विशनपुर, अहुना, कंठारी, पचराहा, शुम्भा, कौनियां, इमली और सोनिहार के सड़कों पर तेज हवा के झोंकों व वर्षा के कारण जगह-जगह पेड़ पलट गया व टहनी टूट गया है। वहीं नगर परिषद से बलुआही में एक पेड़ के घर पर गिरने से घर के लोग बाल-बाल बचे। गाय पर गिरने से गाय की हालत खराब है।

यह भी पढ़े : सावधान! मौसम विभाग का अलर्ट, Bihar में आज भी आंधी-बारिश का कहर

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...