हजारों एकड़ केले का फसल बर्बाद, किसानों ने सरकार व जिला प्रशासन लगायी गुहार

खगड़िया : खगड़िया जिले में तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश के कारण जिले के परबत्ता और गोगरी प्रखंड में हजारों एकड़ लगे केले का फसल बर्बाद हो गया है। बारिश के साथ तेज हवा से केले का फसल धराशाही हो गया, लगी हुई फसल बर्बाद हो गया। प्रखंड के कबेला, करना, बलहा, गोगरी और परबत्ता में इसका नुकसान ज्यादा हुआ है। तैयार फसल नुकसान से किसानों के आंख खून की आंसू निकल रहा है।

आपको बता दें कि किसानों का कहना है कि कुछ दिन में केला तैयार होकर कट जाता लेकिन प्रकृति की मार ने सब बर्बाद कर दिया। जिससे किसान त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गया है। इस प्रकृति की मार से किसान सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हमें मुआवजा नहीं मिला तो हम बर्बाद हो जाएंगे। खाने को भी तरस जाएंगे और कर्ज में डूब जाएंगे, मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। अब देखने वाली बात यह है कि सरकार और जिला प्रशासन इस पर कितना ध्यान देती है।

यह भी पढ़े : युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...