Bokaro Breaking : अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यावसायी को मारी गोली…

Bokaro Breaking : बोकारो से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अपराधियों ने एक फल विक्रेता को दिनदहाड़े गोली मार दी और फरार हो गए। घटना में व्यवसायी बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : जली हुई युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका… 

घायल व्यावसायी का नाम विवेक कुमार साव बताया जा रहा है। पूरा मामला सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट स्थित फल गोदाम के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ सुराग जुटाने में लग गई है।

ये भी पढ़ें- Viral Video : हद कर दी पार! प्रेमी ने सूटकेस में छिपाकर गर्लफ्रेंड को पहुंचाया बॉयज हॉस्टल फिर जो हुआ… 

Bokaro Breaking : ठेला लगाते समय अपराधियों ने मारी गोली

Bokaro Breaking : अस्पताल में इलाजरत व्यवसायी
Bokaro Breaking : अस्पताल में इलाजरत व्यवसायी

ये भी पढ़ें- Gumla : पुलिस को चकमा देकर भाग रहे पशु तस्करो का वाहन पलटा, एक तस्कर गिरफ्तार… 

मिली जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार साव को अपराधियों ने उस समय गोली मारी जब वो अपना फल लगानेवाला ठेला निकाल रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने गोली चला दी जिससे गोली दांए सीना की चीरते हुए आर पार हो गई और वो बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए चास स्थित केएम मेमोरियल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Bokaro Breaking : मामले की जानकारी देती पत्नी
Bokaro Breaking : मामले की जानकारी देती पत्नी

ये भी पढ़ें- Ranchi नगर निगम क्षेत्र में इस दिन से बढ़ जाएगा पार्किंग चार्ज, ये होगी नई दर… 

पत्नी सुमिरन कुमारी ने कहा कि वो फल व्यवसाई है और सेक्टर 4 सिटी सेंटर के सब्जी मार्केट में फल का ठेला लगाकर व्यावसयी का काम करता है। पत्नी ने कहा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर गोली किसने चलाया पता नहीं।

ये भी पढ़ें- Breaking : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे दशम फॉल, बीएलओ कर्मियों को किया सम्मानित… 

वही फल व्यवसायी के दोस्त ने बताया कि एक दूसरा लड़का एक लड़की को भागकर लाया है जो इसके मोबाइल से कभी बात किया था। उसी मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए अपराधी फल व्यवसाई विवेक साव के पास पहुंचा और जब वो लक्ष्मी मार्केट में अपना ठेका निकाल रहा था तो नाम पूछा जिसके बाद थप्पड़ मारते हुए गोली चला दिया।

जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे-सिटी डीएसपी

Bokaro Breaking : जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी-सिटी डीएसपी
Bokaro Breaking : जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी-सिटी डीएसपी

इस गोलीबारी में जहां फल व्यवसाई विवेक कुमार घायल हो गया और अचेत होकर गिर गया वही गोली चलानेवाले के हाथ में भी गोली लगी। अपराधियों ने घायल फल व्यवसाई को अस्पताल में भर्ती भी कराया और फिर भाग गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : नगड़ी में अज्ञात अपराधियों ने सरेआम युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

मौके पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन दलबल के साथ पहुंचे और घायल फल व्यवसायी से जानकारी लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होगा जिसने गोली चलाई है उसको ट्रेस किया जा रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले को लेकर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है और जिस लड़की के चलते विवाद हुआ उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट—

 

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...