फरार 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

जमुई : जमुई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्षो से फरार और जिले के टॉप-10 में शुमार अपराधी पंकज यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया। जिला पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पंकज मुंगेर जिला के खड़गपुर इलाके का निवासी है। जमुई के लक्ष्मीपुर इलाके से खड़गपुर सटे होने के कारण यह मुख्य रूप से इसी को अपना अपराध क्षेत्र बना रखा था। इस पर हत्या, फिरौती के लिए ऑफर और डकैती जैसे संगीन आरोप हैं।

इसकी गिरफ्तारी के लिए इसके घर की कुर्की तक की गई थी – पुलिस

आपको बता दें कि इसकी गिरफ्तारी के लिए इसके घर की कुर्की तक की गई थी लेकिन यह पुलिस के हत्थे नही आ रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि यह खड़गपुर इलाके के दमन दीप इलाके में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा टीम गठित कर चिन्हित इलाके में छापेमारी की गई जिसमें इसे गिरफ्तार किया गया। एसपी मदन कुमार आनंद ने कहा कि जिला को अपराध और अपराधी मुक्त करना उनका प्रथम उद्देश्य है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने दो जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी को किया गिरफ्तार…

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...