Advertisement
Advertisement

Koderma: गोली मारकर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी बिहार पुलिस से संबंधित होने की सूचना

Koderma: बोकारो में फल विक्रेता पर गोली मारकर भागने वाले आरोपियों को कोडरमा पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक के पस धर दबोचा है। जानकारी अनुसार, बोकारो के सेक्टर 4 में सुबह के समय फल विक्रेता विवेक साव और कुछ लोगों के बीच हुई झड़प के बीच गोली चलने से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराकर सभी लोग कोडरमा की ओर फरार हो गये थे।

Koderma: गोली मारकर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो पुलिस की सूचना पर कोडरमा पुलिस ने भाग रहे आरोपियों को तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक स्थित एनएच 20 पर धर दबोचा और हिरासत में लेकर तिलैया थाना ले गई। इसके बाद मामले की जांच करने कोडरमा एसपी, एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय एक के बाद एक पहुंचे।

Koderma: आरोपी बिहार पुलिस से संबंधित

वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाग रहे सभी आरोपी बिहार पुलिस से सन्दर्भ रखते हैं और किसी प्रेमी युगल की तलाश में बोकारो पहुंचे थे। वहीं गोलीकांड में घायल फल विक्रेता के मोबाइल से प्रेमी युगल ने किसी परिचित से बात की थी और इसी मामले में पूछताछ के दौरान हुई झड़प में गोली चली थी। इसके बाद ये लोग घायल को अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गए थे। हालांकि, मामले में फिलहाल कोडरमा पुलिस जांच की बात कहते हुए मीडिया से कुछ भी कहने से बच रही है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...