Breaking : सिमडेगा बाल सुधार गृह में नाबालिग की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

Breaking 

Simdega : सिमडेगा जिले स्थित बाल सुधार गृह में एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सिमडेगा के जपताकोना निवासी संदीप बेक के रूप में हुई है। यह घटना पूरे जिले में सनसनी फैला रही है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : मध्यप्रदेश के शातिर पारदी गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार…

संदीप की मौत की जानकारी उसके परिजनों को फोन के माध्यम से दी गई। बाल सुधार गृह प्रबंधन के अनुसार, संदीप को दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजन इस दावे को मानने को तैयार नहीं हैं।

Breaking : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Breaking : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ये भी पढ़ें- Ranchi : खेत में सब्जी तोड़ रहे किसान को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : चेहरे और शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान

संदीप के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने उसके शव को देखा, तो चेहरे और शरीर पर कई गहरे जख्म और चोट के निशान मौजूद थे। इससे उन्हें संदेह है कि संदीप की मौत सामान्य नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली… 

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने बाल सुधार गृह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

ये भी पढ़ें- Mehul Choksi Arrested : PNB घोटाले में बड़ी सफलता, हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार… 

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...