Ranchi : खेत में सब्जी तोड़ रहे किसान को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में आज गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया। 4 की संख्या में आए अपराधियों ने राजकुमार महतो को उसके ही खेत में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल राजकुमार को आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- JMM 13th Convention : जेएमएम का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज से शुरु, कल्पना सोरेन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी… 

popo 22Scope News

Ranchi : 2 बाइक पर सवार होकर 4 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित सिमर टोली गांव में राजकुमार को उस वक्त गोली मारी गई जब वो अपने खेत में सब्जी तोड़ने गया हुआ था। खेत में जब राजकुमार सब्जी तोड़ रहा था तभी 2 बाइक पर सवार होकर 4 अपराधी पहुंचे और राजकुमार से उसका नाम और रास्ते की जानकारी ली जिसके बाद एक अपराधी ने पिस्तौल निकाल राजकुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।

Ranchi : गंभीर रुप से घायल किसान
Ranchi : गंभीर रुप से घायल किसान

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली… 

हालांकि गोली की आवाज सुन ग्रामीण राजकुमार पर हमला करने वाले अपराधियों की तरफ दौड़े जिसके बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वही गोलीबारी में घायल राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया गया जहां फिलहाल घायल का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Mehul Choksi Arrested : PNB घोटाले में बड़ी सफलता, हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार… 

h09 22Scope News

जमीन विवाद में गोलीबारी की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

मामले में परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले राजकुमार का विवाद अपने ही चचेरे भाई से हुआ था जिसमें जान से मारने की धमकी भी राजकुमार को दी गई थी ऐसे में परिजनों को आशंका है कि उसके पीछे राजकुमार के चचेरे भाई का हांथ ही हो सकता है।

ये भी पढ़ें-Ranchi Crime : मध्यप्रदेश के शातिर पारदी गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार… 

वही इस मामले में पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तो वही घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

भोजपुर : साइबर थाना भोजपुर की तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 53,85,046 की...

पटना ज्वैलरी शॉप डकैती कांड : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,...

पटना : बिहार की पटना पुलिस ने ज्वैलरी दुकान डकैती कांड के चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक...

केंदुआडीह भू-धंसान पर फूटा जनाक्रोश: 6 दिन बाद भी सड़क जस...

Dhanbad- बोकारो मुख्य मार्ग केंदुआडीह मे हुए भूधंसान की घटना के 6 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है,...

मुजफ्फरपुर में बड़ा साइबर खुलासा, आम नागरिकों का निजी डेटा विदेशों...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में साइबर अपराध के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम नागरिकों की निजी जानकारी को...

बेगूसराय निबंधन कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, रजिस्ट्री के दौरान बवाल

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां निबंधन कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img