Chatra: झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप, व्यक्ति की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया NH 22 को जाम

Chatra: कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर की इलाज की वजह एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के इलाज की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-गया मुख्य मार्ग एनएच 22 को जाम कर दिया है।

Chatra: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से व्यक्ति की मौत

बताया जा रहा है कि वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तीया गांव में झोलाछाप डॉक्टर ने एक सप्ताह पूर्व सुरेंद्र यादव नामक शख्स का इलाज किया था। गलत इंजेक्शन लगते ही उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Chatra: गुस्साए ग्रामीणों ने किया NH 22 को जाम

वहीं सुरेंद्र की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी और मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ पोस्तीया मोड़ के पास एनएच 22 को जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों के हंगामे के बाद आरोपी फरार है।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...