निजी फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मियों को बंधंक बनाकर लूट,जाने क्या ले गये अपराधी

निरसाः कंचनडीह स्थित एकता फेरो एलॉयज फैक्ट्री में देर रात 10-15 की संख्या में आये अपराधियों ने लूट की घटना को जाम देकर चलते बने. सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने करीब 40 हजार की संपत्ति लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के मालिक और निरसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

सुरक्षाकर्मियों से अपराधियों ने की मारपीट

सुरक्षाकर्मी हकीम अंसारी ने बताया कि जब वह सुबह पाली में फैक्टरी पहुंचे तो फैक्ट्री का दरवाजा अंदर से बंद था, काफी आवाज देने के बाद भी रात पाली में तैनात सुरक्षाकर्मी मोइन अंसारी और रंजन मिश्रा की तरफ से कोई आवाज नहीं मिलने से मैं घबरा गया और इसकी सूचना पास के एक कर्मी तथा मालिक को दी. उनलोगों की मौजूदगी में जब अंदर प्रवेश किये तो देखा की दोनों को अपराधियों ने रस्सी में बांधकर डीजे रुम में उलटकर रख दिया है. उन दोनों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की. उनलोगों को बंधन से मुक्त कराकर निरसा पुलिस को सभी जानकारी दी गई. इस लूट की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट- संदीप शर्मा

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, कुमारखंड से नौ लाख की लूट कर चलते बने हथियारबंद अपराधी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img