मुंगेर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड पंचायत समिति संग्रामपुर के प्रमुख के रिक्त पद के लिए अनुमंडल सभा कक्ष में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने चुनाव कराया। बतौर पर्यवेक्षक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्त मौजूद थे। संग्रामपुर प्रखंड पंचायत समिति के अपदस्थ प्रमुख इंदु देवी सहित सभी 11 सदस्य उपस्थित हुए।

निर्वाचन पदाधिकारी ने रेखा को प्रमुख पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया
प्रमुख पद के एकल अभ्यर्थी रेखा देवी के द्वारा आवेदन दिए जाने से निर्वाचन पदाधिकारी ने रेखा को प्रमुख पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। एसडीएम ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पद एवं गोपनीयता के अलावे नशामुक्ति का शपथ दिलाया। शपथ के साथ ही संग्रामपुर के प्रमुख पद बहाल हो गया। निर्वाचित प्रमुख रेखा देवी बलिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य हैं।
यह भी देखें :
कई लोगों ने निर्वाचित प्रमुख रेखा देवी को दी बधाई
अपने निर्वाचन के उपरांत उन्होंने कहा कि प्रखंड के अधूरे विकास कार्य को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगी। सभी का सम्मान उनकी प्राथमिकता होगी। प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष सह तारापुर के प्रमुख अश्विनी राज, उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव और पूर्व उपप्रमुख सचिन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रमुख रेखा देवी को बधाई दिया। बताते चलें कि बीते 12 मार्च को विश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाए जाने से संग्रामपुर में प्रमुख का पद रद्द हो गया था।
यह भी पढ़े : पटना स्थित ED दफ्तर पर कांग्रेस का हुड़दंग, लोगों ने बोर्ड को काले रंग से लीपा
गौतम कुमार का रिपोर्ट


















