15 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को बताया निराधार

गढ़वाः मेराल प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी के द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर निरंतर प्रयास जारी है. वहीं दूसरी ओर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 26 पंचायत समिति सदस्यों में से उप प्रमुख सहित 18 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम को आवेदन दिया था.

इन आरोपों को 15 पंचायत समिति सदस्यों ने निराधार बताया है. साथ ही प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त करने पर समर्थन जताया है. साथ ही प्रखंड प्रमुख दीपमाला को अपना समर्थन दिया है. पंचायत समिति के सदस्यों ने कहा कि दीपमाला कुमारी पर मनमानी तरीके से काम करने और उनके द्वारा पंचायत समिति फंड से संचालित योजनाओं में 5% कमीशन लेने के आरोप निराधार है.

पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व में प्रखंड के कुछ भ्रष्ट पदाधिकारियों पर प्रखंड प्रमुख द्वारा नकेल कसने की कोशिश की गई थी. उससे बौखलाकर साजिश की तहत पंचायत समिति सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर करवा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है. जो की निंदनीय है. प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को समर्थन देने वाले 15 पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, देवंती देवी, अनिता देवी, राजाराम उरांव, प्रमिला देवी, कृष्णदेव प्रजापति सहित अन्य लोगों के नाम शामिल है.

रिपोर्टः आकाश दीप

 

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...