MANREGA से हो रहे कार्य में सामने आई भारी अनियमितता

बेतिया : खबर बेतिया के सिकटा प्रखंड से है जहां मनरेगा से हो रहे कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। बता दें कि सिकटा के परसौनी पंचायत के वार्ड-11 में गढ़ी माई स्थान से लचका तक हो रहे इट सोलिंग में घटिया ईंट का इस्तेमाल हुआ है। जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया है। इसके संदर्भ में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सिकटा को आवेदन भी दिया है।

अगर प्रखंड स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होता है तो हमलोग जिला में आवेदन देंगे – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रखंड स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होता है तो हमलोग जिला में आवेदन देंगे। जिससे काम की गुणवत्ता अच्छे से हो। वहीं इस संबंध में कार्यक्रम पदाधिकारी सिकटा से पूछने के बाद उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे मिली है। जिसके बाद से मैंने ईंट सोलिंग के कार्य पर तुरंत रोक लगा दिया और जाचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन भी दे दिया है।

यह भी पढ़े : 10 लाख नहीं मिला तो अपहरणकर्ताओं ने कर दी छात्र की निर्मम हत्या…

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...