Ranchi : फांसी के सहारे फंदे से युवक का झूलता शव मिलने से मची सनसनी…

Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के आजाद रोड मुजाहिद नगर में उस समय सनसनी मच गई जब एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान शाहिद जमाल के रुप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : फेसबुक पर बनी दोस्त ने लगा दिया लाखों का चूना, मामला दर्ज… 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना का पता तब चला जब आज सुबह परिजन उठाने के लिए उसके कमरे में गए तो देखा कि शाहिद फांसी के फंदे से झूल रहा है। जिसके तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद में नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन बना हिंसक, आपस में भिड़े कांग्रेसी गुट… 

Ranchi : नशे का आदी थी व्यक्ति, पत्नी से अक्सर होता था विवाद

पुलिस ने मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार जांच के क्रम में पता चला कि शाहिद जमाल हमेशा नशे का आदी थी। वह बहुत ज्यादा मात्रा में नशा करता था। कई बार वह नशा करके घर आता था। पत्नी कई बार नशे का विरोध भी करती थी। इसको लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ कई बार विवाद भी हो चुका है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...