Giridih : फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक, suicide नोट में लिखा…

Giridih : गिरिडीह में एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर सुसाइड कर ली है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृत युवक का नाम चंद्रजीत सिंह वाधवा बताया जा रहा है। मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- Pakur Breaking : युवती से गैंगरेप मामले के अन्य आरोपी धराए, डर के मारे… 

जानकारी के अनुसार मकतपुर लोहार गली के रहने वाले चंद्रजीत सिंह वाधवा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चंद्रजीत सिंह वाधवा का शव शुक्रवार दोपहर को उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी

इस दौरान मृतक के नाना ने नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद पुलिस जवानों के साथ तुरंत उसके मकतपुर स्थित लोहार गली रोड स्थित आवास पहुंचे और घर का मेन गेट तोड़ कर अंदर जाने पर देखा कि मृतक का शव फंदे से लटक रहा है।

ये भी पढ़ें- Seraikela : जमीन विवाद में खूनी रंजिश, टांगी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर… 

पुलिस को देखने के बाद मृतक के पड़ोसी व अन्य रिश्तेदार भी उसके घर पहुंचे। पुलिस ने रिश्तेदारों के सहयोग से शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि शव की जांच करने के पर मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। Giridih Giridih Giridih

Giridih : मृतक ने सुसाईड नोट में अपनी इच्छा से आत्महत्या की बात लिखी

जिसमें चंद्रजीत ने अपनी इच्छा से आत्महत्या की बात लिखी थी, लेकिन आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता के पास करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। इसके साथ ही मृतक खुद एक प्राइवेट कंपनी में लाखों के पैकेज पर नौकरी करता था।

पिताजी की पहले ही हो चुकी है मौत

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कोलकाता में अपनी मां के साथ रहता था। जबकि मृतक के पिता गुरुनाम सिंह की मौत डेढ़ माह पहले ही हुई थी। पिता की मौत के बाद वो कोलकाता में अपनी मां के इलाज के लिए गया हुआ था और वही रहता था।

ये भी पढ़ें- Simdega में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला… 

परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले ही चंद्रजीत अपने पुश्तैनी घर गिरिडीह आया हुआ था। घर पर वह अकेले ही रह रहा था। गुरुवार की रात करीब 9 बजे अंतिम बार चंद्रजीत की बात उसके नाना से हुई थी। वहीं दूसरे दिन जब सुबह 8 बजे तक वह कॉल नहीं उठाया, तो नाना ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी।

Our Youtube Channel : https://youtube.com/22scope

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...